twitter
rss

आज आपको ऑनलाइन शॉपिंग के फायदे बता रहा हूँ कि कैसे ऑनलाइन शॉपिंग का क्रेज भारत में भी बढ़ रहा है। आज भारत भी दुनिया के और देशों के साथ कदम से The Product लाया है शॉपिंग की हर अनछुए पहलुओं की जानकारी कदम मिलाकर चलना शुरू कर चुका है। इसी का एक हिस्सा है
इंटरनेट का उपयोग। विदेशो की राह पर अब भारत भी ऑनलाइन शॉपिंग की ओर बढ़ चला है। इसके फायदे भी बहुत है जैसे आपको घर बैठे सामान मिल जाता है और आपका कीमती समय भी बाच जाता है, इसके अलावा आपके पैसे भी बचते है। जैसे हम नजदीकी किसी शॉप से कोई लैपटॉप लेते है और उसी लैपटॉप को ऑनलाइन खरीदते है तो दोनों के कीमत में काफी अंतर देखने को मिलता है। इसका कारण भी समझते है। आप नजदीकी शॉप से जो लैपटॉप ख़रीदे है उसमें ट्रांसपोर्ट चार्ज+भण्डारण चार्ज+विक्रेता की कमाई जुड़ा होता है और ये लैपटॉप कई जगहों से भण्डारण होते हुए आपके नजदीकी शॉप पर उपलब्ध होता है अब मानलो वह लैपटॉप तीन या चार जगहों पर भंडारित होते हुए उस शॉप में उपलब्ध हुआ हो तो उसकी कीमत में कितना इजाफ़ा हो चुका होगा इसका अनुमान आप लगा ही सकते है क्योंकि विक्रेता ट्रांसपोर्ट चार्ज+भंडारण चार्ज+टैक्स+खुद की कमाई का बोझ खरीददार पर ही डालता है। अब हम उसी लैपटॉप को आनलाइन मंगाते है तो बीच में जो ट्रांसपोर्ट चार्ज+भण्डारण चार्ज+टैक्स+कमाई उस लैपटॉप की कीमत पर जुड़ता है वह नहीं जुड़ेगा और इस तरह सामान सीधे आपके हाथ में। जिस तरह ऑनलाइन शॉपिंग का क्रेज भारत में भी बढ़ रहा है उसको देखकर यह अनुमान लगाया जा सकता है कि आने वाली पीढ़ी ऑनलाइन शॉपिंग ही करेगा। अतः हम क्यों पीछे रहे? यदि आपको ऑनलाइन शॉपिंग से जुड़ी कोई भी सवाल हो तो बिना संकोच किये सीधे मुझे मेल कर सकते है, आपकी सहायता करने में मुझे ख़ुशी होगी। Thank you

0 comments:

Post a Comment